मलेशिया ने पकड़ी रोहिंग्याओं से भरी नाव, 56 लोग थे सवार

म्यांमार के मध्य रखाइन से नाव से आ रहे 56 रोहिंग्या मुसलमानों को मलेशिया ने पकड़ा है। नाव पर 19 पुरुष, 17 महिलाएं एवं 20 बच्चे सवार थे। इनकी हालत काफी खराब थी। सभी भूख और प्यास से तड़प रहे थे। मलेशिया ने मानवता के नाते सभी को देश में प्रवेश की अनुमति दे दी है। मलेशिया शरणार्थियों को दोबारा म्यांमार भेजने के लिए आव्रजन विभाग को मामला सौंप दिया गया है।

पाकिस्तान में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

मुस्लिम बहुसंख्यक मलेशिया ने संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ शरणार्थियों से जुड़े मसौदे पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, लिहाजा वह शरणार्थियों को अवैध प्रवासी मानता है। संयुक्त राष्ट्र संघ और मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक अब तक सात लाख से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमान रखाइन से अपना घर छोड़कर बंग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। समुद्र की असुरक्षित यात्रा में कई रोहिग्याओं की मौत भी हो चुकी है।

Back to top button