इस रेसिपी से बनाएं पहाड़ी दही तड़का

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
1 कटोरी फेंटा हुआ दही
2 डंठल कटा हुआ हरा लहसुन
1 मीडियम बारीक कटी प्याज
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच हींग
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
ताजा कटा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
तेल
विधि :
सबसे पहले तेल गर्म करें और उसमें जीरा और हींग डालें।
जब यह चटकने लगे, तो हरा लहसुन डालें और भूनें।
कुछ देर बाद प्याज डालें और इसका रंग पारदर्शी होने तक भूनें।
फिर हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें।
इसे तब तक भूनें जब तक कि मिश्रण तेल न छोड़ दे।
अब इसमें फेंटा हुआ दही डालें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
धनिए की पत्तियों से सजाएं और गरमागरम परोसें।





