इस आसन रेसिपी से बनाएं आम की स्वादिष्ट पूरी

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

आम – 2 कप
चीनी – 1/4 कप
मैदा – 2 कप
गेंहू का आटा – 1/2 कप
इलायची – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार

विधि :

आम की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आम और चीनी को एक मिक्सर की मदद से पीस लें।
अब इसमें मैदा, गेंहू का आटा, इलायची पाउडर और स्वादानुसार नमक भी डाल दें।
ध्यान रहे कि इसे गूंदने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं करना है।
आटे को गूंदकर आधे घंटे के लिए ढककर छोड़ दें।
आधे घंटे बाद इसकी छोटी-छोटी पूरियां बेल लें।
इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करके इन्हें तल लें और किसी भी सब्जी या मीठे दही के साथ इसका तुत्फ उठाएं।

Back to top button