इस आसान रेसिपी से झटपट बनाएं ‘बेसन के अप्पे’

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
बेसन – 1/2 कप
प्याज – 1
टमाटर – 1
हरी मिर्च – 2
लहसुन की कलियां – 3-4
हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून
बेकिंग सोडा – 1/2 टीस्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
ईनो – 1/2 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल – जरूरत के मुताबिक
विधि :
बेसन के अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन लेकर पानी की मदद से उसका गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
इसके बाद इसमें बारीक कटे प्याज, टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं।
इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से फेंटे और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब अप्पे के पैन को गर्म करें, और हर खांचे में 2 बूंद तेल डालें।
मिश्रण में ईनो मिलाएं और घोल को अप्पे के पैन में डालकर ढककर पकने दें।
2-3 मिनट बाद सभी अप्पों को पलट दें, जिससे यह दोनों तरफ से बराबर सिक जाएं।
सुनहरे रंग का होने तक ही इन्हें भूनें, बस इसके बाद तैयार हैं बेसन के टेस्टी अप्पे। इन्हें धनिया चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।





