सर्दियों में घर में ही बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मनचाउ सूप

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
2 कप पत्ता गोभी, 1 कप बारिक कटा हुआ शिमला मिर्च, 1 कप बारिक कटा हुआ गाजर, 1 कप बारिक कटा हुआ प्याज, 3 चम्मच तेल, 2 चम्मच सॉस, 2 चम्मच विनेगर, 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2 चम्मच चाट मसाला, 2 कप उबले हुए नूडल्स, 2 गिलास पानी, नमक स्वादानुसार
विधि :
- मनचाउ सूप बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों के बारीक-बारीक काट लें। फिर इन्हें धो लें।
- इसके बाद गैस पर पैन गर्म करें। इसमें तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाएं, तो इसमें सारी सब्जियों को फ्राई कर लें एक साथ।
- जब सब्जियां पक जाएं, तो इसमें 2 गिलास पानी डालकर ढक दें। थोड़ी देर के बाद इसमें 3 चम्मच सॉस डाल दें और इसे गाढ़ा होने के लिए छोड़े दें।
- 15 मिनट बाद इसमें नमक, नूडल्स, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- जब सूप गाढ़ा हो जाएं, तो गैस को बंद कर दें।
- तैयार है आपका रेस्टोरेंट स्टाइल मनचाउ सूप। बाउल में डालकर गरमागरम सर्व करें।





