बसंत पंचमी पर बिना छेने के बनाएं ये टेस्टी रसमलाई

कितने लोगों के लिए : 5

सामग्री :

उबले चावल – 2 कटोरी
दूध – 1 लीटर
चीनी – 1 कप
केयर – एक चुटकी
ड्राई फ्रूट्स – 4 टेबल स्पून

विधि :

सबसे पहले उबले हुए चावलों को लेकर मिक्सर की मदद से बारीक पीस लें।
इसके बाद इस पेस्ट का आटा बनाकर गूंथ लें और फिर इसकी लोइयां तैयार कर लें।
एक पैन लें और उसमें दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे गाढ़ा होने तक पका लें।
इसके बाद जब इसमें मलाई आने लगे और दूध गाढ़ा हो जाए, तो गैस ऑफ कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
आखिर में इसमें चावल की लोइयों को रसमलाई का शेप देकर इस दूध में डाल दें और 4 घंटे के लिए भीगने के लिए छोड़ दें। बस अब तैयार है आपकी टेस्टी रसमलाई।

Back to top button