स्वाद को बनाएं दोगुना नवरात्री में घर बैठे बनाएं टेस्टी खीरे के पकौड़े,
वैसे तो आपने कई तरीके के पकोड़े खाएं होंगे, लेकिन आज हम आपको खीरे के पकोड़े बनाना सिखाएंगे। खीरा हमारे सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
नई दिल्ली। वैसे तो आपने कई तरीके के पकोड़े खाएं होंगे, लेकिन आज हम आपको खीरे के पकोड़े बनाना सिखाएंगे। खीरा हमारे सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। खीरे में पानी की मात्रा होती है। व्रत के दौरान खीरे का सेवन करने से ये आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। खीरे के पकोड़े आप व्रत के दौरान भी खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ेगी।
आइए जाने खीरे के पकोड़े की रेसिपी-

- 1 कप सिंघाड़े का आटा
- 2 चमच्च सेंधा नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पाउडर
- बारीक़ कटी हरी मिर्च
- 2 से 3 कटे खीरा
- तेल
बनाने की विधि-
खीरे के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले सिंघाड़े के आटे में सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कटी मिर्च को इसमें मिला लें।
अब इसका गधा बैटर बना लें और इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल दें। अब कढ़ाई पर गैस चढ़ा दें। बैटर में खीरे के पीस डालकर इसे तेल में डीप फ्राई कर लें।
फ्राई होने के बाद आप इसे सर्व कर लें और आप चाहें तो इसे धनिया के चटनी के साथ भी खा सकते हैं।





