ऐसे बनाएं ‘मटर पास्ता सलाद’
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
1 कप मटर, 1 1/2 कप पास्ता उबला हुआ, 2 बड़े चम्मच चीज़, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल, 2 हरे प्याज बारीर कटे, 2 लहसुन की कलियां बारीक कटी, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा
विधि :
- पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें।
- प्याज और लहसुन भूनें।
- मटर डालकर पकाएं।
- उबला पास्ता डालकर कुछ देर उलटें-पलटें।
- काली मिर्च पाउडर मिलाएं। ऊपर से चीज़ बुरकें और एक बार पलटे से चलाकर सर्विंग डिश में डालें।
- हरा धनिया बुरकें और सूप के साथ सर्व करें।