करवा चौथ के दिन इस मुहूर्त में करें सरगी

हिंदू पंचांग अनुसार, करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस त्योहार का सुहागिन महिलाओं और अविवाहित लड़कियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस व्रत को निर्जला किया जाता है। रात को चंद्र दर्शन करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। इस व्रत की शुरुआत सुबह सरगी से होती है। व्रत में सरगी का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सरगी में किन चीजों को शामिल करना चाहिए और साथ ही जानेंगे कि इसके सेवन के शुभ मुहूर्त के बारे में।

सरगी में क्या शामिल करें? (Karwa Chauth Sargi Samgri List)

करवा चौथ की सरगी में फलों को शामिल करना चाहिए। जैसे- सेब, केला, अंगूर, पपीता आदि। इसके अलावा सूखे मेवे, हलवा, मिठाई, दूध और दही समेत आदि चीजों को शामिल किया जा सकता है।  

सरगी 2024 शुभ मुहूर्त ( Karwa Chauth Sargi Time 2024)

इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय से पहले सरगी की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन सूर्योदय से 02 घंटे पहले सरगी में शामिल चीजों का सेवन सेवन कर लें। 20 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर होगा। ऐसे में करवा चौथ के दिन सुबह 04 बजकर 25 मिनट तक सरगी में शामिल विभिन्न चीजों का सेवन कर लें।

सरगी का महत्व (Sargi Significance)

करवा चौथ के दिन सरगी की थाली में शामिल चीजों का सेवन ब्रह्म मुहूर्त में करना चाहिए। मान्यता है कि इस समय देवी-देवता पृथ्वी लोक पर विचरण करते हैं, जिसकी वजह से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान जो चीज हम खाते हैं, तो वह हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करती हैं।

करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Puja Time)

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में करवा चौथ का व्रत 19 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Subh Muhurat) कुछ इस प्रकार रहने वाले हैं –

करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक

करवा चौथ व्रत समय – सुबह 06 बजकर 34 मिनट से शाम 07 बजकर 22 मिनट पर

Back to top button