बिहारी स्टाइल में ऐसे बनाएं सत्तू का पराठा

सत्तू सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। आप सर्दियों में सत्तू के पराठे का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं बनाने का आसान तरीका।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

1 कप चना का सत्तू, 3-4 लहसुन की कलियां, 1 इंच कसा हुआ अदरक, 2 चम्मच कटी हुई धनिया पत्ती, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, बारीक कटे प्याज, 2-3 कटी हुई हरी मिर्च, 1 चम्मच नीबू का रस, 2 चुटकी नमक, एक चम्मच सरसों का तेल, 3 कप गेहूं का आटा, स्वादानुसार नमक

विधि :

सबसे पहले एक बाउल में चना का सत्तू डालें।
इसमें एक या दो बड़े चम्मच पानी डालें और सत्तू मिलाएं।
इसके बाद, सरसों का तेल और स्वादानुसार नमक मिक्स करें।
अदरक, लहसुन, हरा धनिया, प्याज, हरी मिर्च को मिक्सी में दरदरा पीस लें, अब इसे सत्तू में मिक्स करें।
एक प्लेट में गेहूं का आटा गूंथ लें, अब आटे को छोटी-छोटी लोइयां बना लें। इसमें सत्तू भरें, फिर इसे चपाती के आकार में बेल लें।
अब तवा गर्म करें, इस पर घी डालें। अब पराठे को दोनों तरफ से सेंक लें।

Back to top button