ऐसे बनाएं ‘बारबेक्यू आलू चाट’

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
4 मीडियम साइज के आलू, 1/4 कप बारीक बेसन की भुजिया, 1/2 छोटा चम्मच अदरक का लच्छा, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, 1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और काला नमक, थोड़े से अनार के दाने, 1/4 कप हरी चटनी, 1/2 कप गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी, 1/4 कप आलू की भुजिया, 1/2 कप दही अच्छी तरह से फेंटी हुई
विधि :
आलू को धोकर चार-चार भाग में काट लें और कुछ देर नमक मिले पानी में डालें उबालें और उसके बाद आंच से उतार लें। इसे निकालें और सुखा लें।
- इसे अब सीक में लगाएं और उलट-पलट कर सेंकें। प्लेट में निकाल लें।
- इसके ऊपर दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, आलू, बेसन की भुजिया, आलू की भुजिया, अदरक के लच्छे डालें।
- ऊपर से लाल मिर्च, भुना जीरा, काला नमक, हरी मिर्च डालें।
- चाट मसाला बुरक कर सर्व करें।





