होली पर बनाएं स्वादिष्ट गुड़ के मालपुएं, इस आसान विधि से करें तैयार

होली का त्योहार बस आने ही वाला है। हर कोई इस त्योहार की तैयारियों में लगा हुआ है। रंगों का यह त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। मालपुआ इन्हीं में से एक है। ऐसे में आप इस बार मेहमानों के लिए गुड़ वाले मालपुएं बना सकते हैं।

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :
1/2 कसा हुआ गुड़
1 कप साबुत गेहूं का आटा
1/2 चम्मच सौंफ
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
3/4 फ्रूट सॉल्ट
घी ग्रीस करने और पकाने के लिए
1/2 चम्मच इलायची पाउडर कुछ पिस्ता पाउडर

विधि :

सबसे पहले एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में ¾ कप पानी गरम करें।

फिर इसमें गुड़ डालें, अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक या गुड़ के पिघलने तक पकाएं।

अब आंच बंद कर दें और एक कटोरे में डालकर इसे थोड़ा ठंडा करने के लिए रख दें।

इसके बाद गेहूं का आटा और सौंफ डालकर अच्छी तरह मिलाएं, जब तक सारी गांठ खत्म न हो जाए।

अब इलायची पाउडर, फ्रूट सॉल्ट और 2 चम्मच पानी डालें और धीरे से मिलाएं।

फिर एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और चिकना कर इसमें थोड़ा घी डालें।

इसके ऊपर एक छोटी कलछी भर बैटर डालें और इसे समान रूप से फैलाकर गोला बनाएं।

घी का उपयोग करके इसे दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।

इसे इलायची पाउडर और पिस्ता की कतरन से सजाएं और गर्मागर्म परोसें।

Back to top button