घर पर ही आसानी से तैयार करें ‘अमृतसरी पनीर भुर्जी’

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

2 टेबलस्पून शुद्ध घी, 3 टेबलस्पून बेसन, 1/2 टेबलस्पून हल्दी पाउडर, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर, 1 टीस्पून अमचूर पाउडर, 3/4 कप पानी, स्वादानुसार नमक

ग्रेवी के लिए

2 टेबलस्पून मक्खन, 2 प्याज (बारीक कटे हुए), 1 टीस्पून अदरक (बारीक कटा), 2 हरी मिर्च (बारीक कटी), 2 टमाटर (बारीक कटे), 200 ग्राम पनीर, 2 टेबलस्पून बेसन मिक्स, 1/2 कप पानी

विधि :

  • सबसे पहले मसाला तैयार करें। इसके लिए गैस पर एक पैन रखें।
  • उसमें घी और बेसन को लो फ्लेम पर भूनें। खुशबू आने पर इसमें हल्दी, धनिया, अमचूर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह भूनें।
  • मसाले जब अच्छी तरह पक जाएं, तो पानी और नमक डालकर गाढ़ा होने तक पका लें। इसे अलग बर्तन में निकाल लें।
  • अब कड़ाही में मक्खन पिघला कर प्याज भूनें।
  • प्याज जब गुलाबी हो जाए, तो उसमें अदरक, हरी मिर्च, टमाटर को गलने तक पकाएं।
  • इसके बाद पनीर को हाथों से मसलें और मसाले मं बेसन मिक्स अच्छी तरह मिलाएं।
  • दो मिनट बाद इसमें पनीर डालें और आधा कप पानी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • आखिर में कटा हुआ ताजा धनिया और स्वादानुसार नमक मिलाकर कुछ देर तक पकाएं।
  • अमृतसरी पनीर भुर्जी तैयार है, इसे गर्मागर्म सर्व करें।
Back to top button