घर पर ही बनाएं चिकन ग्रिल्ड सैंडविच

सैंडविच एक लोकप्रिय फास्ट फूड है, जिसे कई लोग बेहद पसंद करते हैं। बाजार में तो कई तरह के सैंडविच मिलते हैं, जिनका स्वाद हमें खूब भाता है। अगर आपके भी घर पर सैंडविच का स्वाद याद आ रहा है और आप नॉनवेज लवर हैं, तो घर पर ही आसानी से चिकन ग्रिल्ड सैंडविच बना सकते हैं।
- सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए चिकन को बारीक काट लें।
- फिर इस बाउल में बारीक कटी शिमला मिर्च, चाट मसाला, नमक और मेयोनिज डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब ब्रेड के दोनों स्लाइस पर मक्खन लगाएं और फिर इसमें सभी सब्जियां काटकर फैलाएं।
- फिर इसमें तैयार चिकन की फिलिंग डालें और ब्रेड को एक के ऊपर एक रखकर सैंडविच बना लें।
- इसके बाद बचे हुए मक्खन को ऊपर के स्लाइस पर लगाएं और सैंडविच को ग्रिल करने के लिए ग्रिलर में रखें और 2-4 मिनट के लिए ग्रिल करें।
- अच्छे से एक बार पक जाने पर इसे अपने पसंदीदा डिप के साथ गरमागरम परोसें।





