बच्चों के लिए झटपट बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी पोटेटो चीज़ स्टिक

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • उबले आलू
  • बारीक कटे हुए प्याज
  • बारीक कटी शिमला मिर्च
  • बारीक कटी गाजर
  • उबले हुए मटर
  • चाट मसाला
  • लाल मिर्च पाउडर
  • ओरेगेनो
  • चिली फ्लेक्स
  • कॉर्न फ्लोर
  • चीज
  • स्वादानुसार नमक
  • मैदा
  • ब्रेड क्रंब्स
  • तेल तलने के लिए

विधि :

  • सबसे पहले आलू को छील कर उबाल लें और अच्छे से मैश कर के रख दें।
  • अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च, गाजर डालें।
  • फिर इसमें उबले हुए मटर मिलाएं।
  • इसके बाद चाट मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, ओरेगेनो और चिली फ्लेक्स डालें।
  • इसमें कॉर्न फ्लोर डालें और सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें।
  • आइसक्रीम स्टिक लें। इसके ऊपर चीज का एक छोटा क्यूब लगाएं।
  • अब इस चीज़ के ऊपर आलू का तैयार मिक्स लपेट दें।
  • ये एक लोलीपॉप जैसा दिख सकता है।
  • पानी में मैदा मिला कर मैदा स्लरी जैसा बनाएं और चीज लपेटे हुए आलू स्टिक को इस स्लरी में कोट करें।
  • इसके बाद ब्रेड क्रंब्स के ऊपर लपेटें। ये इसे और भी क्रिस्पी बनाता है।
  • अब इसे तेल में डीप फ्राई कर दें।
  • टिश्यू पेपर पर निकालें।
  • गर्मागर्म क्रिस्पी पोटेटो चीज स्टिक तैयार है।
  • इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
Back to top button