गर्मियों में बनाएं कूलिंग और रिफ्रेशिंग Oats Mango Smoothie

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

2 अल्फांसो आम
15 ग्राम ओट्स
110 मिली दूध
30 ग्राम चीनी या शहद
160 मिली दही
5 बादाम

विधि :

सबसे पहले आम को छीलकर स्लाइस में काटें और एक तरफ रख दें।
अब एक सॉस पैन में दूध गर्म करें, उसमें ओट्स डालें और कुछ मिनट तक पकाएं।
फिर गैस बंद कर दें और इसमें चीनी या शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें।
इसके बाद बादाम को ब्लेंडर में दरदरा पीस लें।
अब आम, ओट्स, बादाम, चीनी और दही को एक साथ मिलाकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
एक घंटे के लिए इसे फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Back to top button