महा शिवरात्रि के उपवास के लिए बनाएं ये खास डिश

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :
2 कप साबूदाना
5 बड़े चम्मच घी
1 गुच्छा करी पत्ता
1 बड़ा चम्मच जीरा
4 हरी मिर्च
1/2 कप भुनी हुई मूंगफली
2 मध्यम आलू
4 बड़े चम्मच नारियल
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 गुच्छा धनिया पत्ती
सेंधा नमक

विधि :

साबूदाना को धोकर, 2 कप पानी में 4 घंटे के लिये भिगो दीजिए। इसके बाद हरी मिर्च और धनिया की पत्तियों को धोकर बारीक काट लें।
अब एक दूसरे बाउल में आलू छीलकर क्यूब्स में काट लें। फिर मूंगफली को ग्राइंडर में पीस लें और एक तरफ रख दें।
मध्यम आंच पर एक गहरे तले का पैन रखें और घी गर्म करें। इसमें करी पत्ता, थोड़ा सा जीरा और कटी हुई हरी मिर्च डालें। कुछ सेकंड तक भूनें और पैन में आलू के टुकड़े डालें।
मसाले के साथ मध्यम से धीमी आंच पर आलू के नरम होने तक पकाएं। जब आलू अच्छे से नरम हो जाएं, तो इसमें भीगा हुआ साबूदाना और कसा हुआ नारियल और पिसी हुई मूंगफली डालें।
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें और 4-5 मिनिट तक भून लें।
अंत में, पैन में थोड़ा पानी छिड़कें और एक चुटकी सेंधा नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
एक बार हो तैयार हो जाने पर, आंच बंद कर दें और नींबू के रस और कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश करें।

Back to top button