यहां कीजिए हर महीने केवल 1400 रुपए का निवेश, और वापस पाएं पूरे एक करोड़ रुपए

एक उम्र के बाद आपको लगता है कि जो पैसे आपके पास हैं वो पर्याप्त नहीं हैं, आपको भविष्य में और पैसों की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में आप निवेश का रास्ता अपनाते हैं। शुरुआत में तो निवेश से हर कोई घबराता है लेकिन बाद में जब इसकी समझ बढ़ जाती है तो निवेश की प्रक्रिया और भी अच्छी लगने लगती है। सच बात यह है कि यदि आप इतने बड़े हो गए हैं कि आप पैसा कमा सकें तो आपको पैसा निवेश भी करते आना चाहिए। निवेश असल में कुछ नहीं, बल्कि ऐसी प्रक्रिया है जिससे आप अपने पैसों का उपयोग कर सकें।
निवेश एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पैसे के मूल्य को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है अर्थात कुछ समय बाद आपको निवेश किये गए पैसे से अधिक पैसा मिलता है। दूसरे शब्दों में निवेश से तात्पर्य है अधिक पैसा कमाने के लिए अपने पैसे का उपयोग करना।उदाहरण के लिए आप सोना या संपत्ति खरीदते हैं जिसका मूल्य समय के साथ बढ़ता है। कुछ वर्षों बाद जब आपको पैसों की आवश्यकता होती है आप इन चीज़ों को अधिक कीमत पर बेचते हैं क्योंकि तब तक इनका मूल्य बढ़ चुका होता है।ठीक ऐसे ही कोई और आपके पैसों का उपयोग कर सके इसके लिए आप निवेश करते हैं और इसके लिए आपको पैसा भी मिलता है।
अत: जब आपको अपने पैसे की आवश्यकता होती है तब आपको “ब्याज” सहित पैसा मिलता है आप किसी पब्लिक लिमिटेड कंपनी के शेयर्स खरीदते हैं और उसके शेयरहोल्डर बन जाते हैं। कंपनी अपने कुल लाभ में से कुछ प्रतिशत आपको “लाभांश” के रूप में देती है। इस प्रकार आपके द्वारा निवेश किये गए पैसे से आपको “आमदनी” होती है
हम सभी अपनी दिन चर्या चलने के लिए पैसे तो कमाते हैं और उन पैसों को इस्तेमाल करते हैं या तो उन्हें बैंक में सेव करके रख देते हैं लेकिन यदि हम इन्ही बचाए हुए पैसों को सही जगह इन्वेस्ट करें निवेश में लगायें तो इससे हमे और भी अच्छी आमदनी हो सकती है जो केवल सेव करके रखे हुए पैसों से नहीं हो सकती है |
हमारे देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अम्बानी जी भी आज इतने अमीर आदमी बने है क्योंकि उन्होंने इमानदारी से पैसे कमायें है और उन पैसों को सही जगह इन्वेस्ट किया ताकि उन पैसों से और भी पैसे कमाए जा सके मतलब पैसों से पैसे कमाने की योजना इन्हें अच्छे से आता है| आज हम आपको जिस निवेश की योजना के बारे में बताने वाले हैं जो मध्यम वर्ग के परिवार के लिए इससे बड़ी कोई योजना नहीं हो सकती । आज हम आपको वो तरीका बताएंगे जिसने अंबानी को इतना अमीर बना दिया।
हर महीने बस 1400 रुपए का इनवेस्ट करने पर आपको करोड़ों का फायदा होगा। इसमें निवेश की शुरुआत 1400 रुपए से शुरू करनी होती है। फिर इसमें हर साल 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी करनी है।
पहले साल 1400 रुपए का निवेश अगले साल बढ़कर 1610 रुपए का हो जाएगा। इसी तरह इस निवेश को आगे बढ़ाते रहना है। इस निवेश पर अगर 12 फीसदी का रिटर्न मिले तो 25 साल में यह 1 करोड़ रुपए हो जाएगा।
यह निवेश एक म्युचुअल फंड है। इसमें लम्बे समय तक निवेश करने में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लोगों को लगता है कि निवेश हर माह काफी कम है। लेकिन एक समय आता है जब निवेश से ज्यादा रिटर्न मिलने लगता है। इसके बाद यह फंड तेजी से बढ़ता है।





