घर पर बनाएं स्वास्थ्य से भरपूर वीगन पास्ता सलाद

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • पास्ता
  • चेरी टोमैटो
  • बीन्स
  • प्याज
  • शिमला मिर्च
  • खीरा
  • ऑलिव
  • काबुली चना
  • सूरजमुखी के बीज
  • फ्रेश हर्ब
  • ड्रेसिंग (बादाम दूध, मेपल सिरप, काला नमक, नींबू)

विधि :

  • सबसे पहले काबुली चने को कम से कम तीन घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  • फिर पास्ता को नमक वाले पानी में उबाल कर उसका पानी छान लें।
  • अब पास्ता को ठंडे पानी से धुल कर अलग रख लें।
  • इसके बाद चेरी टोमैटो, बीन्स, शिमला मिर्च, खीरा और प्याज को बारीक काट लें।
  • एक मीडियम साइज के बाउल में ड्रेसिंग तैयार करें। बादाम दूध, मेपल सिरप, नींबू का रस, एप्पल सिडार विनेगर, काला नमक और काली मिर्च डालें और अच्छे से फेंटें।
  • अब एक बड़े से बाउल में पास्ता लें। बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, चेरी टोमैटो, ऑलिव और बीन्स डालें।
  • फिर इसमें काबुली चना मिलाएं।
  • इसके बाद इस बाउल में ड्रेसिंग डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
  • फिर फ्रेश हर्ब्स डालें। तुलसी और पार्सले के मिक्स इसमें फ्रेशनेस लाते हैं।
  • सूरजमुखी के बीज डालें। इससे एक एक्स्ट्रा क्रंच आता है, जो सलाद को हेल्दी के साथ टेस्टी भी बनाता है।
  • इसके बाद नमक डालें और अच्छे से मिला कर रूम टेंपरेचर पर ही सर्व करें।
  • फ्रिज में लगभग दो दिन के लिए इसे स्टोर तो कर सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि सलाद को ताजा ही खाएं।
Back to top button