गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बनाएं यह हेल्दी कोकोनट वॉटर पॉप्सिकल

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

4 कप नारियल पानी
2 कीवी
4 स्लाइस अनानास
6 स्ट्रॉबेरी
1 गुच्छा काले अंगूर

विधि :

सबसे पहले स्ट्रॉबेरी, कीवी, अंगूर, अनानास को टुकड़ों में काट लें।
अब, कटे हुए फलों को समान रूप से सांचों में डालें। सुनिश्चित करें कि आप इसे जरूरत से ज्यादा न भरें।
सांचे में फलों के ऊपर नारियल का पानी डालें।
आइसक्रीम के सांचों को बंद करके फ्रीजर में रख दीजिए।
कुछ घंटों तक फ्रिज में रहने दें, जब पॉप्सिकल जम जाएं, तो उन्हें बाहर निकालें और सर्व करें।

Back to top button