बछड़े के साथ किया दुष्कर्म

कुछ लोग अपनी हवस की भूख मिटने के लिए महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म करते हैं, तो कुछ छोटे लड़कों तक को नहीं छोड़ते हैं. पर इंसान कितना नीच हो सकता है की बेज़ुबान जानवरों तक को अपनी हवस का शिकार बनाता है. हाल ही में पाकिस्तान से मुर्गी के यौन दुराचार की खबर आई थी. अब खबर आई है मध्य प्रदेश के इंदौर से, जहां एक व्यक्ति को गाय के बछड़े के साथ गंदी हरकत की. गौशाला के संचालकों ने आरोपी को बछड़े के साथ ग़लत हरकत करते हुए रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
इसे भी पढ़े: दिल्लीः ड्रग्स तस्करी में लिप्त दो विदेशी नागरिकों को पुलिस ने धरदबोचा
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पिपलियारऊ इलाके में पंकज नामक व्यक्ति की गौशाला है. शनिवार तड़के करीब 2 बजे आरोपी गौशाला में चुपके से घुस गया और वहाँ बंधे एक बछड़े के साथ गंदी हरकतें करने लगा. बछड़े का शोर सुनने पर गौशाला का मालिक वहां पर गया. उसने देखा कि आरोपी बछड़े के साथ गंदी हरकत कर रहा है. मालिक को देखकर आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा और इसी कोशिश में वह घायल भी हो गया. पर गौशाला के कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की. आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
आरोपी की पहचान 42 वर्षीय दिनेश दवाडे के तौर पर हुई है. पुलिस ने आरोपी दिनेश के खिलाफ अप्राकृतिक यौन दुराचार के जुर्म में आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.





