लुधियानाः नशा छुड़ाओ केंद्र में फूटी मरीज की आंख, परिजनों ने किया हंगामा

गत रात पंजाब के लुधियाना के सिविल अस्पताल में जबरदस्त हंगामा हो गया। यहां एक व्यक्ति की आंख फूट जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित नरेश को परिजनों द्वारा नशा छुड़ाओं केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें नशा छुड़ाओ केंद्र से फोन आया कि नरेश की आंख में चोट लगी है और यह चोट गिरने की वजह से लगी है और उसे अस्पताल की एमरजैंसी में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मरीज की हालत को गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ के पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है।

सिविल अस्पताल में नरेश के परिजनों ने आरोप लगाया है कि नरेश के साथ बुरा सलूक किया गया है जिस कारण उसे चोट लगी है। जब थाना डिवीजन -2 की पुलिस के ए.एस.आई. राजिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया प्राथमिक जांच में यही सामने आया है कि चोट गिरने के कारण लगी है बाकी मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी, जो दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button