लुधियाना: हंबडा़ रोड स्थित वर्कशॉप में एंटी-स्मॉग गन मशीन बनी शोपीस…

पंजाब में किसानों द्वारा धान की पराली को आग लगाए जाने के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है। लुधियाना शहर में भी प्रदूषण चरम पर पहुंच गया है, जो लोगों के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। लुधियाना के हंबडा़ रोड स्थित वर्कशॉप में खड़ी एंटी-स्मोग गन मशीन जानकारी के अभाव के कारण शोपीस बन कर रह गई है, जिस पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम ने इस खड़ी मशीन की आरती उतार कर निगम प्रशासन को जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी याद दिलाने के प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी-स्मॉग गन मशीन को लेकर अधिकारी असमंजस में फंस गए हैं। नगर निगम ने नेशनल क्लीन एयर योजना के तहत केंद्र सरकार से यह एंटी-स्मॉग गन मशीन खरीदी थी। इस मशीन को चलाने की जानकारी न होने के कारण इसे अभी चालू नहीं किया जा सका है। इसी बात को लेकर नगर निगम के पूर्व पार्षदों ने ढोलेवाल चौक स्थित नगर निगम जोन-सी के सब-ऑफिस में निगम के अफसरों के विरुद्ध रोष जताया है।

आप की जानकारी के लिए बता दें कि सरकारों की तरफ से प्रदूषण को कम करने के लिए अलग-अलग कदम उठाए जाते हैं। एंटी-स्मॉग गन मशीन ऐसी मशीन है जो पानी का छिड़काव करती है, जो पॉल्यूशन को कम करने में सहायक होता है।

Back to top button