लखनऊ : रमजान के पहले जुमे को लेकर पुलिस सतर्क

रमजान के पहले जुमे को देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। शहर की प्रमुख मस्जिदों के पास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि चौक, ठाकुरगंज, बाजारखाला, सआदतगंज और वजीरगंज में रूट मार्च किया गया है। संभ्रांत लोगों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

Back to top button