लखनऊ नगर निगम को अपना मेयर और 110 वार्डों को पार्षद आज मिल जाएंगे…

लखनऊ नगर निगम को अपना मेयर और 110 वार्डों को पार्षद आज मिल जाएंगे। 4 मई को मतदान के बाद ईवीएम में कैद 13 मेयर और 807 पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सुनाया जा रहा है। रमाबाई मतगणना स्थल पर गिनती चल रही है। मेयर पद के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने महापौर पद के लिए सुषमा खर्कवाल को उम्मीदवार बनाया है।

सपा की ओर से वंदना मिश्रा ने मुकाबला किया। बसपा ने शाहीन बानो को मुकाबले में उतारा तो आम आदमी पार्टी ने एडवोकेट अंजू भट्ट को टिकट दिया था। लखनऊ में 4 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। लखनऊ नगर निगम के लिए हुए मतदान में सिर्फ 36.97 फीसदी मत पड़े,जबकि लखनऊ जिले में कुल मतदान 38.62 फीसदी रहा। यह 2017 के चुनाव से थोड़ा ज्यादा है।

Live Updates-

11:50- अब तक 8 राउंड के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल 32 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। वह सपा प्रत्याशी से 32686 मतों से आगे हैं। आठ राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की सुषमा खर्कवाल 71643 मतों से पहले स्थान पर हैं। वहीं, सपा की वंदना मिश्रा 38957 वोट से दूसरे नंबर पर हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी शाहीन बानो 10172 से तीसरे, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अंजू भट्ट 3782 से चतुर्थ और कांग्रेस की संगीता जायसवाल 1400 मतों से पांचवे स्थान पर हैं।

11:25- लखनऊ नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक दो वार्डों के परिणाम आ चुके हैं। जिसमें भाजपा को जीत मिली है। जोन चार के रफी अहमद किदाई वार्ड से भाजपा प्रत्याशी मालती यादव को 4959 वोट मिले हैं। मालती ने 2766 मतों से जीत हासिल की। वहीं जोन चार के चिनहट प्रथम से भाजपा के अरुण राय ने 1683 वोटों से चुनाव जीता। जबकि राजीव गांधी द्वितीय वार्ड से भाजपा के अरूण तिवारी 3747 वोट से आगे हैं। साथ ही जोन आठ के विद्यावती प्रथम से भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा तिवारी 1200 मतों, विद्यावती द्वितीय से भाजपा के कौशलेंद्र द्विवेदी 1500, विद्यावती तृतीय से बीजेपी की निर्मला सिंह 1300 और महाराज बिजली पासी प्रथम से सपा प्रत्याशी रजनी यादव 1500 वोट से आगे चल रही हैं।

10:50- लखनऊ में तीसरे राउंड में बीजेपी की सुषमा खर्कवाल सपा की वंदना मिश्रा से 901 वोट से आगे। बीजेपी को 1671 और सपा को 770 वोट मिले।

10:20- लखनऊ  निगम में भाजपा 6 हजार से ज्यादा मत पाकर बहुत आगे निकली। सपा दूसरे नंबर पर चल रही है। लखनऊ में मतगणना में दिक्कत आ रही है। यहां बार-बार मतगणना रोकी जा रही है।

9:30- जोन एक में पहले राउंड में 12 वार्ड में बीजेपी की मेयर उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल को 2082, सपा  की वंदना मिश्रा को 1303 वोट मिले।

8:35- 110 वार्डो में पार्षद और मेयर पद के लिए कॉउंटिंग रमाबाई रैली स्थल पर। 10 नगर पंचायतों के वोटों की गिनती 5 तहसीलों में होगी।

8:15- लखनऊ में मेयर पद के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले बैलेट पेपर की गिनती। शुरुआती रुझानों में भाजपा की प्रत्याशी आगे चल रही हैं।

Back to top button