Love life पर दवाओं के Side Effects

phpThumb_generated_thumbnailएजेन्सी/डोपामाइन सेक्स क्रिया को बढ़ाता है और सेरोटोनिन उसे कम करता है। दवाएं इन हार्मोन्स के स्तर को बदल देती हैं, जिससे आ जाती है कामेच्छा में कमी। कई बार सेक्स लाइफ में अरुचि का कारण दवाएं होती हैं। ब्लडप्रेशर के लिए काम में ली जाने वाली दवाएं कामेच्छा में कमी लाती हैं।

ब्लडप्रेशर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली क्लोनीडीन, अल्फा मिथाइल डोपर, ग्वानेथिडीन जैसी दवाइयां कामेच्छा में कमी लाती हैं। ब्लडप्रेशर की दवाइयां शरीर में प्रोलक्टीन नामक हार्मोन की मात्रा बढ़ा देती हैं। इससे पुरुषों में नपुंसकता का खतरा बढ़ जाता है।एंटी एंड्रोजोन दवादयां जैसे सायप्रोटेरॉन और किटोकोनॉजाल शरीर में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन में कमी लाती हैं। इससे सेक्स की इच्छा कम हो जाती है। थायरॉक्सीन दवाइयों के इस्तेमाल कम से कम किया जाना चाहिए। एस्ट्रोजन की अधिक मात्रा से लव लाइफ खत्म होने लगती है। अल्सर के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयां जैसे सीमेटिडिन, रेनिटिडिन, अल्टेक आदि के नियमित इस्तेमाल से कामेच्छा में कमी आती है। पुरुषों पर यह बुरा असर डालती हैं।इसी तरह पेनकिलर्स लेने में सावधानी बरतें। इससे भी सेक्स की इच्छा में कमी आती है। सेक्स क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं भी डॉक्टर की सलाह से लेनी चाहिए।

Back to top button