पहले पति को 14 साल पहले खोया, कहा- अब इनको क्यों गर्म प्रेस लगाउंगी

जालंधर.शरीर पर 16 बर्न इंजरी के बाद शुक्रवार शाम दम तोड़ने वाले रिटायर्ड बैंक कैशियर कृष्ण त्रेहन की दूसरी पत्नी रानी शनिवार को निजी अस्पताल में मिलीं। उन्हें छोटी बहन ने पति की मौत से एक दिन पहले से डायरिया और तेज बुखार के बाद भर्ती कराया था। बहन और जीजा के साथ पति की हत्या की आरोपी रानी से पति को मारने के बारे में पूछा तो बोलीं- “मेरी बात सुनो, मैं मारूंगी अपने पति को।पहले पति को 14 साल पहले खोया, कहा- अब इनको क्यों गर्म प्रेस लगाउंगी
 आपको लगता है कि मैं मारने वाली हूं। पति मुझे डंडे से मारते हैं। 28 अगस्त की सुबह 6 बजे डंडे से मारने लगे। खुद कई बार नीचे गिरे। चोट भी लगी थी। कुर्सी का पाया कनपटी के पास लग गया था। मैं अपनी तरफ से अच्छा कर रही हूं। एक दिन सफाई सेवक और अखबार वाले के सामने मेरे कंधे पर डंडा दे मारा।’
जब पूछा कि- पति को गर्म प्रेस क्यों लगााई तो बोलीं- “पहले पति टंडन को 14 साल पहले खो चुकी हूं। अब इनको क्यों गर्म प्रेस लगाऊंगी? दिल्ली में सब कुछ खोने के बाद यहां बहन के पास आ गई। सब जानते थे कि मां नहीं बन सकती। बहन विजय ने दूसरी शादी करवा दी।’ 
कृष्ण त्रेहन की पहली पत्नी से बेटे धर्मेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया था कि सौतेली मां रानी, सौतेली मौसी रीटा और उसके पति हैप्पी ने गर्म प्रेस और चम्मच से टॉर्चर कर पापा को मारा है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कत्ल का केस दर्ज किया है। त्रेहन का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

अरेस्ट करने आए पुलिस वाले हालत देखकर लौटे

रानी को अस्पताल में भर्ती करवाने वाली छोटी बहन विजय कुमारी ने बताया- 7 सितंबर की रात बहन की हालत बेहद खराब थी। शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। तेज बुखार और डायरिया के कारण वह चिल्ला रही थी। हालत खराब देख रात को ही अस्पताल ले आए। घर में जीजा अकेले थे। इसलिए शुक्रवार दोपहर दूसरी बहन रीटा और जीजा धर्मेंद्र के घर छोड़ आए। रात 8 बजे जीजा का हाल पूछने के लिए फोन किया तो पता चला कि जीजा कृष्ण लाल इस दुनिया में नहीं रहे।

हत्या का आरोप लगने पर पुलिस अस्पताल आई थी पर रानी की हालत देखकर लौट गई। भगत सिंह चौक के पास रहने वाली रानी की मझली बहन विजय ने बताया कि – छोटी बहन रीटा कैंसर पेशंट है। मर्डर के आरोप से हालत और खराब होगी। पेंशन के लालच में बहन और जीजा पर आरोप लगाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक रानी को इलाज की जरूरत है।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: आधार कार्ड को लेकर आई सबसे बड़ी खबर, अगर आधार से नही…!

रीटा का बेटा बोला- मां को कैंसर है

रीटा का बेटा करन बोला कि, मौसा किशन को मेरे पापा नहलाते और खाना खिलाते थे। हर तरह से सेवा करते थे। मेरी मां को कैंसर है। पापा ने मौसा को मौत से एक रात पहले अपने हाथों से खिचड़ी खिलाई थी। उन्हें तो शुक्रवार शाम तक नहीं पता था कि मौसा की डेथ हो चुकी है। मौसा को किसी ने गर्म प्रेस नहीं लगाई। शरीर भारी होने कारण एक ही करवट पड़े रहते थे। उन्हें बैडसोर थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करेगी पुलिस

पोस्टमार्टम के बाद कृष्ण त्रेहन की लाश फैमिली के हवाले कर दी गई है। कृष्ण की पत्नी रानी का इलाज चल रहा है। पुलिस अस्पताल गई थी, मगर अभी बयान नहीं लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जांच करेंगे। फिलहाल दोनों परिवारों को जांच के दायरे में रखा गया है। -विजय कुंवर पाल, एसएचओ, थाना-3

शरीर पर 16 बर्न इंजरी के निशान

कृष्ण लाल त्रेहन की डैड बॉडी का पोस्टमार्टम डॉ. अभिषेक सच्चर, डॉ. राजकुमार बद्दन और डॉ. विजय आनंद के तीन मेंबरी पैनल ने किया। बॉडी पर 16 जख्म मिले जिन्हें बर्न इंजरी बताया जा रहा है। बॉडी पर कई पुराने निशान भी मिले। पोस्टमार्टम की डिटेल्ड रिपोर्ट इतवार को मिलने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगा कि निशान प्रेस के थे या नहीं।
Back to top button