माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को राशि अनुसार लगाएं इन चीजों का भोग

सनातन धर्म में पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और धन देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। पवित्र नदी में स्नान करने के बाद व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2025) पर पूजा के दौरान भगवान विष्णु का राशि अनुसार अभिषेक करना चाहिए। इससे जीवन के सभी संकट दूर होते हैं।

पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा अपनी सभी कलाओं से परिपूर्ण रहता है। इसी वजह से चंद्र देव के संग भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2025) के दिन पूजा और व्रत करने से भक्त को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी मुरादें जल्द पूरी होती हैं।

अगर आप जीवन में दुख और संकटों का सामना कर रहे हैं, तो माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार भगवान विष्णु को भोग लगाएं। इससे सभी समस्या दूर होगी और जीवन खुशहाल होगा।

राशि अनुसार भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें

मेष राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन श्रीहरि को लाल रंग के फल का भोग लगाएं। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।
वृषभ राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन श्रीहरि को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। इससे चंद्र दोष दूर होता है।
मिथुन राशि के जातक को माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के भोग में पीली चीजों को अर्पित करना चाहिए। इससे विष्णु जी प्रसन्न होते हैं।
कर्क राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन विष्णु जी को खंडित चावल से बनी खीर अर्पित करनी चाहिए। जिससे पूजा सफल होती है।
सिंह राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के भोग में गुड़ शामिल करें। इससे मनचाहा करियर मिलता है।
कन्या राशि के लोग माघ पूर्णिमा के दिन दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु जी को भोग लगाएं।
तुला राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन केसर की खीर का विष्णु जी को भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि के जातक माघ पूर्णिमा पर पंचामृत का भोग लगाएं। इससे विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है।
धनु राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं। इससे रुके हुए काम पूरे होंगे।
मकर राशि के जातक माघ पूर्णिमा पर श्रीहरि को नारियल अर्पित करें। इससे कारोबार में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि के जातक माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे सफलता के मार्ग खुलेंगे।
मीन राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे सभी मुरादें पूरी होती हैं।

Back to top button