बॉलीवुड के इस महान एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी कृष्णा राज कपूर का हुआ निधन

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह 4 बजे निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर 87 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक, वो पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। बता दें कि राज कपूर ने साल 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। उनके तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं। बॉलीवुड के इस महान एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी कृष्णा राज कपूर का हुआ निधन

निधन की खबर सुनकर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्विटर पर लिखा कि, ‘कपूर परिवार के साथ हमारी संवेदना है। एक युग का अंत हुआ। भगवान आपको हिम्मत दे और आत्मा को शांति दे।’

मशहूर लेखकर सुहेल सेठ ने लिखा कि ‘कृष्णा राज कपूर की निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। कपूर खानदान को संभालने वाली एक महिला और एक अद्भुत इंसान।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button