अंतर‍िक्ष से देख‍िए धरती का अद्भुत नजारा, नीले सागर की तरह आई नजर!

धरती की तमाम तस्‍वीरें आपने देखी होंगी, लेकिन यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) ने इस बार अंतर‍िक्ष से धरती की ऐसी फोटो शेयर की है, जो अद्भुत है. पृथ्‍वी नीले सागर की तरह ह‍िलोरें लेती नजर आ रही है. नए साल के पहले दिन अंतर‍राष्‍ट्रीय स्‍पेस स्‍टेशन पर तैनात अंतर‍िक्ष यात्रियों ने यह वीडियो कैप्‍चर किया और इंस्‍टाग्राम पर साझा किया.

जैसे ही पृथ्वी ने सूर्य के चारों ओर एक और परिक्रमा पूरी की, लोगों ने नए साल का स्‍वागत किया, लेकिन अंतर‍िक्ष यात्रियों ने इसे अलग तरीके से मनाया. यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के अंतर‍िक्ष यात्री एंड्रियास मोगेन्सन ने ठीक उसी वक्‍त अंतर‍िक्ष से धरती का एक वीडियो कैप्‍चर किया, जिसे देखकर आप आश्चर्यचक‍ित रह जाएंगे. अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्‍टेशन की खिड़की से बनाए गए इस वीडियो में धरती समुद्र की तरह नीली नजर आ रही है.

नया साल मुबारक हो, पृथ्वी
ईएसए ने वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हुए जा रहे हैं. ईएसए ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, नया साल मुबारक हो, पृथ्वी. हमारे अंतरिक्ष यात्री एंड्रियास मोगेन्सन द्वारा @iss से कैप्चर किए गए इस टाइमलैप्स के साथ, हम आपको शांतिपूर्ण, सुरक्षित और रोमांचक वर्ष 2024 की शुभकामनाएं देना चाहते हैं! नया साल भव्य रोमांच और अवसरों से भरा हुआ हो! हम ब्रह्मांड और पृथ्वी के आश्चर्यों को आपके हाथों में लाते रहेंगे.वीडियो को अब तक तकरीबन एक लाख बार देखा जा चुका है, 15000 से ज्‍यादा लाइक्‍स मिले हैं. लोग इसे देखकर अभ‍िभूत हैं. एक यूजर ने ल‍िखा, धरती की इनती खूबसूरत तस्‍वीर शेयर करने के ल‍िए धन्‍यवाद. यह आश्चर्यजनक है.

स्‍पेस में न्‍यू ईयर कैसे बीता
अंतरिक्ष यात्री एंड्रियास मोगेन्सन ने वीडियो को अपने एकाउंट से भी शेयर किया. कैप्‍शन में ल‍िखा, अंतरिक्ष से नए साल की शुभकामनाएं! 28,000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा करते हुए, अंतरिक्ष स्टेशन आज रात कई बार इंटरनेशनल डेट लाइन को को पार करेगा, इसलिए हम यहां कई बार नए साल का जश्न मनाएंगे. उन्‍होंने न्‍यू ईयर कैसे बीता, इसके बारे में भी बात की. बताया, दिन दल के साथ बीतता है. हम आराम करते हैं, कुछ अच्‍छे भोजन का आनंद लेते हैं और अंतर‍िक्ष से धरती को देखते चक्‍कर लगाते हैं. हम यहां ऊपर से धरती पर हो रही आत‍िशबाजी नहीं देख सकते, लेक‍िन जो कुछ भी हमें नजर आ रहा है, वह शानदार है.

Back to top button