लॉकडाउन के बीच श्रमिक दुश्वारियों की मार्मिक तस्वीरें देख के आप के आँखों में आसु आ जाएगे

कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार रोडवेज बसें चलवा रही है, लेकिन इन सबके बीच कई श्रमिक दुश्वारियों का बोझ ढोने को मजबूर हैं। 

कोई पैदल ही घर जा रहा है तो कोई साइकिल से..। सबकी अपनी-अपनी कहानियां हैं। इनकी मार्मिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

एक महिला अपने मासूम बेटे को ट्राली वाले सूटकेस पर लिटाकर खींचते हुए ले जा रही है। महिला के साथ कई अन्य लोग भी पैदल जा रहे हैं।

श्रमिकों का यह दल पंजाब से पैदल चलकर आया। ये सभी झांसी और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। ये श्रमिक बुधवार को आगरा पहुंचे थे।

इसमें दावा किया जा रहा है कि पैदल चलते-चलते जब मासूम थक जाता है तो उसकी मां ने उसे ट्राली वाले सूटकेस पर लिटा दिया। इसके बाद मां ने कई किलोमीटर तक सूटकेस को खींचकर सफर तय किया।

बुधवार को ये श्रमिक आगरा पहुंचे। सूटकेस पर लेटे मासूम को देखकर लोगों ने महिला से पूछा तो उसने बताया कि वो पंजाब से ऐसे ही सफर तय करके आई है। उसे झांसी तक जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button