अब चेहरा स्कैन करके, लॉग-इन कर पाएंगें अपना फेसबुक!

मल्टीमीडिया डेस्क। अब तक तो स्मार्टफोन्स में ही फेस रिकग्निशन के माध्यम से लॉगिन का ऑप्शन आ रहा है लेकिन अब जल्द ही यह आपके सोशल मीडिया अकाउंट में भी आ सकता है। खबरों के अनुसार फेसबुक एक ऐसे फीचर की तैयारी में है जो यूजर को चेहरा स्कैन कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लॉगिन करने की सुविधा देगा।

यह नया फीचर ना सिर्फ आपके अकाउंट को और ज्यादा सुरक्षित बनाएगा वहीं पासवर्ड भूलने की स्थिति में लॉगिन कर उसे रिकवर करने को भी आसान करेगा।

ऐसे बिना एप खोले भेजें व्हॉट्सएप पर वॉइस मैसेज

एक टेक वेबसाइट ने फेसबुक के हवाले से कहा है कि सोशल साइट ने कहा है कि हम एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं। यह उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा जो अकाउंट रिकवरी प्रोसेस के दौरान आसान अकाउंट ऑनरशिप चाहते हैं। यह ऑप्शनल फीचर उन्ही डिवाइजेस पर उपलब्ध होगा जिस पर आप पहले से लॉगिन करते आ रहे थे।

वैसे तो कंपनी इस फीच की टेस्टिंग कर रही है लेकिन अब तक इसके जारी होने को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Back to top button