LIVE IndVsAus: टीम इंडिया ने गंवाया छठा विकेट, भारत अभी भी 108 रन पीछे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। इस शतक के साथ ही भारत सीरीज में पहली बार 300 रनों के पार पहुंचा है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 451 रन पर सिमट गई थी। वहीं इससे पहले दूसरे दिन के खेल में भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल और मुरली विजय ने भारत को ठोस शुरूआत दी थी। भारत ने दूसरे दिन के. एल राहुल का विकेट खोकर 120 रन बनाए थे। मुरली विजय 42 रन और चेतेश्वर पुजारा 10 बनाकर नबाद रहे थे।LIVE IndVsAus: टीम इंडिया ने गंवाया छठा विकेट, भारत अभी भी 108 रन पीछे
 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट रांची में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। लंच तक भारत का स्कोर 121 ओवर के बाद छह विकेट खोकर 343 रन है। भारत अभी भी मेहमान टीम से 108 रन पीछे है। चेतेश्वर पुजारा 123 रन और रिद्धिमान शाह 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LIVE UPDATE:-3:52PM- बैंटिंग करने आए विकेट कीपर बल्लेबाज रिद्धिमान शाह।

3:49PM- आर अश्विन पैट कमिन्स की गेंद पर कीपर मैथ्यू को कैच दे बैठे।

3:20PM- बैटिंग करने आए रविचंद्रन अश्विन।

3:15PM- भारत का पांचवां विकेट करुण नायर के रुप में गिरा है। नायर 23 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए। 

2:41PM- चाय के बाद फिर शुरु हुआ खेल।

2:20PM- चाय तक भारत का स्कोर चार विकेट खोकर 303 रन है। 

01:56PM-  चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा टेस्ट करियर का 11वां शतक

01:45PM- भारत का चौथा विकेट गिरा, अजिंक्या रहाणे 14 रन बनाकर आउट

01:25PM- शतक के करीब पहुंचे पुजारा, भारत का स्कोर 250 के पार

12:52PM- भारत को लगा तीसरा झटका, कप्तान कोहली 6 रन बनाकर कैच आउट

12:44PM- भारत का स्कोर 80 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 218 रन

12:40PM- चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक जड़ा

12:30PM- भारत का स्कोर 200 के पार, पुजारा अर्धशतक के करीब

12:26PM- कयास लगाए जा रहे थे की कंधे की चोट के चलते कप्तान विराट कोहली 6-7 दिन तक के लिए आराम कर सकते हैं, लेकिन अब कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया से मिली बड़ी चुनौती से निपटने के लिए कमर कस ली है।

12:23PM- लंच के बाद खेल शुरू, कंधे में चोट के बावजूद खेलने आए कप्तान विराट कोहली

11:48AM- लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 193 रन, ऑस्ट्रेलिया से 258 रनों से पीछे

11:43AM- भारत का स्कोर 74.4 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 193 रन। ऑस्ट्रेलिया से 258 रन पीछे

11:38AM- भारत को लगा दूसरा झटका, मुरली विजय 82 रन बनाकर स्टंप आउट

11:30AM- भारत का स्कोर 70 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 192 रन

11:28AM- शतक के करीब पहुंचे मुरली विजय, 82 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद

11:00AM- भारत का स्कोर 150 के पार, पुजारा-विजय की सधी हुई बल्लेबाजी।

10:25AM- भारत का स्कोर 54 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 141 रन।

9:32AM- तीसरे दिन का खेल शुरू, मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर पहुंचे।

Back to top button