LIVE INDvAUS: विराट और पांडे बिना खाता खोले आउट, मुश्किल में टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी के लिए भारतीय टीम से रोहित शर्मा और अजिंक्या राहणे क्रीज पर उतरे। टीम को पहला झटका लग चुका है। अजिंक्य राहणे कुल्टर नाइल की गेंद पर पांच रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। क्क्रीरीज पर आए कोहली और मनीष पांडे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इनके बाद रोहित शर्मा और केदार जाधव क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का अब तक का स्कोर 6 ओवर में 21/3 रन।

विराट ने टॉस जीतने के बाद बताया कि प्लेइंग इलेवन कैसा हो सकता है। विराट ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी का आगाज करेंगे, हार्दिक पांड्या नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे और इस मैच में रविंद्र जडेजा को खेलने का मौका नहीं मिला है।’
विराट ने साथ ही कहा कि विकेट बैटिंग के लिए बहुत अच्छा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने बताया कि जेम्स फॉकनर की टीम में वापसी हुई है और इसके अलावा नाथन कूल्टर नील भी प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं।
प्लेइंग इलेवनः
भारतः अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चाहल, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलियाः डेविड वॉर्नर, कार्टराइट, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, पैट कमिंस, नाथन कूल्टर नील, एडम जाम्पा।





