LIVE: 3 राज्यों की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, पर्रिकर भी मैदान में

देश के 3 राज्यों में 4 विधानसभा सीटों पर बुधवार को उपचुनाव हो रहे हैं. चार सीटों में दो सीटों पर पूरे देश की नजर रहेगी, इनमें दिल्ली की बवाना और गोवा की पणजी सीट शामिल है. बुधवार को आंध्र प्रदेश में नंदयाल, गोवा में पणजी व वालपोई और दिल्ली में बवाना विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इन उपचुनावों के नतीजे 28 अगस्त को आएंगे.

दिल्ली की बवाना समेत 3 राज्यों की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
लाइव अपडेट्स –
– बवाना में भी वोट डालने पहुंचे लोग
#Delhi: People arrive at polling booths to vote in #Bawana assembly by-election; voting underway. pic.twitter.com/4hhvNyuBXa
— ANI (@ANI) 23 August 2017
– गोवा के CM मनोहर पर्रिकर ने वोट डाला
No projections but it will be substantial: #Goa Chief Minister Manohar Parrikar (contesting from Panaji seat) after casting his vote. pic.twitter.com/OZk4DCGg7R
— ANI (@ANI) 23 August 2017
बवाना पर निगाहें
दिल्ली की बवाना विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के बीच टक्कर है. आम आदमी पार्टी के विधायक वेद प्रकाश के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी, वेद प्रकाश अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं. जिसके बाद AAP ने रामचंद्र को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस की ओर से सुरेंद्र कुमार चुनाव लड़ रहे हैं.
पर्रिकर भी मैदान में
#AndhraPradesh People wait in queue to cast their vote in Nandyal assembly by-polls pic.twitter.com/3iuWZS8Yzg
— ANI (@ANI) 23 August 2017
दिल्ली के अलावा सभी की नजरें गोवा में टिकी हुई हैं, यहां पर मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर चुनाव मैदान में हैं. रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री बने पर्रिकर पणजी से चुनाव लड़ रहे हैं. मनोहर पर्रिकर के खिलाफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले गिरिश चंदोनकर लड़ रहे हैं. वहीं वालपोई में बीजेपी की ओर से विश्वजीत राणे चुनावी मैदान में हैं, जिनके सामने कांग्रेस के रवि नायक हैं.
ट्रिपल तलाक बैन, लेकिन आगे अब सरकार के सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां
इन 3 सीटों के अलावा आंध्रप्रदेश की नंदयाल में भी उपचुनाव हैं. यहां पर वोटिंग के लिए VVPAT का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस सीट पर TDP और YSRCP के बीच सीधा मुकाबला है.
आम आदमी पार्टी की वापसी की कोशिश
बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव और निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी के लिए उम्मीदों के मुताबिक नतीजे नहीं आ पाए थे. आप इस चुनाव के जरिए एक बार फिर वापसी की उम्मीद करेगी.





