लिस्ट हो गई अपडेट, अब इन Samsung स्मार्टफोन्स को भी मिलेंगे AI वाले कई नए फीचर्स

सैमसंग ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने Android 15-बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) One UI 7 के रोलआउट की आधिकारिक घोषणा की थी। अब कंपनी ने उन डिवाइसेज की लिस्ट को बढ़ा दिया है जो इस अपडेट को पाने के लिए एलिजिबल होंगे। पहले ये अपडेट सिर्फ Samsung Galaxy S23 सीरीज और नए मॉडल्स तक सीमित था, लेकिन अब साउथ कोरियन टेक्नोलॉजी दिग्गज ने Galaxy S22, Galaxy S21 सीरीज और कई दूसरे फोन्स को सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में शामिल कर लिया है, जिससे ज्यादा यूजर्स Android 15 को एक्सीरिएंस कर सकेंगे।
सैमसंग ने बढ़ाई One UI 7 की एलिजिबिलिटी
सैमसंग ने अपने न्यूज़रूम पोस्ट में ऐलान किया कि सिंगापुर में Galaxy S24 यूजर्स के लिए One UI 7 का रोलआउट 14 अप्रैल से शुरू होगा। इसके साथ ही ब्रांड ने उन स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स की लिस्ट भी शेयर की जो Android 15-बेस्ड अपडेट के लिए एलिजिबल होंगे। इसमें नीचे बताए जा रहे डिवाइसेज शामिल हैं:
Samsung Galaxy S Series
Galaxy S24 Series
Galaxy S24 FE
Galaxy S23 Series
Galaxy S23 FE
Galaxy S22 Series
Galaxy S21 Series
Galaxy S21 FE
Samsung Galaxy Z Fold और Galaxy Z Flip Series
Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6
Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5
Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4
Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3
Samsung Galaxy Tab Series
Galaxy Tab S10 Series
Galaxy Tab S9 Series
Galaxy Tab S9 FE Series
Galaxy Tab S8 Series
Galaxy Tab S6 Lite
पहले सिर्फ Galaxy S23 Series, Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5, Galaxy Tab S9 Series और नए मॉडल्स को One UI 7 मिलने की पुष्टि हुई थी। लेकिन सिंगापुर में अपडेट के रोलआउट की घोषणा के बाद एलिजिबिलिटी लिस्ट को बढ़ाया गया है, जो Galaxy S24 Series से शुरू होगा। ब्रांड ने अभी बाकी Galaxy डिवाइसेज के लिए रोलआउट डेट की पुष्टि नहीं की है। वहीं, भारत में Samsung Galaxy S24 Series, Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 यूजर्स को 7 अप्रैल से अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।
One UI 7 अपडेट को पहली बार जनवरी में Galaxy S25 सीरीज के साथ पेश किया गया था। ये विजुअल एन्हांसमेंट्स के साथ ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स, Now Bar नाम का एक नया नोटिफिकेशन सिस्टम और रीडिजाइन्ड One UI widgets लेकर आता है। इसके अलावा Galaxy AI सूट से पावर्ड नए फीचर्स भी इसमें शामिल हैं।