आज का पंचांग 16 अप्रैल 2021, जानें शुभ मुहूर्त और तिथि

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 16 अप्रैल 2021 और दिन शुक्रवार है। आज विनायक चतुर्थी है। आज के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि​पूर्वक पूजा की जाती है। आज रवि योग में विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। नवरात्रि का चतुर्थ दिन है, इस दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की आराधना की जाती है। आज सुबह से शाम तक भद्रा है। भद्रा के समय में कोई भी मांगलिक कार्य वर्जित है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 04:45 बजे से शाम 06:06 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: विनायक चतुर्थी व्रत।

विशेष: बुध मेष राशि में।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 18 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी रोहिणी नक्षत्र 23 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् मृगसिरा नक्षत्र सौभाग्य योग 18 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् शोभन योग वृष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 55 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 47 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 08 बजकर 26 मिनट पर होगा। आज के चंद्र के अस्त का समय रात 10 बजकर 38 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 21 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 08 बजकर 03 मिनट से रात 09 बजकर 52 मिनट तक।

रवि योग: आज प्रात: 05 बजकर 55 मिनट से देर रात 11 बजकर 40 मिनट तक।

आज चैत्र शुक्ल चतुर्थी है। आज शुक्रवार के दिन आपको मां लक्ष्मी, देवी दुर्गा और शीतला माता की भी आराधना करनी चाहिए। इनकी कृपा से जीवन में श​क्ति, सुरक्षा, आरोग्य, धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Back to top button