मेगन मर्केल की तरह खूबसूरत दिखने के लिएकरिए ऐसी डाइट 

मर्केल की तरह खूबसूरत

हॉलीवुड अदाकारा और प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। प्रिंस हैरी के साथ परिणय सूत्र में बंधने से पहले वह हॉलीवुड की सफल अभिनेत्री रही हैं। वर्तमान समय में मर्केल के दो बच्चे हैं। मर्केल ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी।मर्केल ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। मर्केल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इसके चलते फैन फॉलोइंग भी अधिक है। फैंस मर्केल की तरह खूबसूरत दिखने के लिए उनकी डाइट, ऑउटफिट और लाइफस्टाइल की कॉपी करती हैं। वहीं, मेगन भी फिट रहने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देती हैं। इसके लिए वह रोजाना संतुलित आहार लेती हैं और वर्कआउट करती हैं। इसके अलावा, डाइट में इन चीजों को भी शामिल करती हैं। अगर आप भी मेगन मर्केल की तरह कर्वी फिगर पाना चाहती हैं, तो इन चीजों को शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

खबरों की मानें तो मेगन चिप्स खाने के बहाने ढूंढती रहती हैं। कई मौके पर फैमिली और फ्रैंड्स के साथ चिप्स शेयर करती हैं, तो कभी अकेले भी चिप्स खाने से परहेज नहीं करती हैं।

-मेगल फ्रेंच फ्राइज भी खाना पसंद करती हैं। जब कभी वह लंच पर बाहर जाती हैं, तो फ्रेंच फ्राइज आर्डर करना नहीं भूलती हैं।

-प्रिंस हैरी से शादी करने के पहले मेगन मैक्रोनी बनाना पसंद करती थी। आज भी मेगन मैक्रोनी खाती हैं। जब कभी समय मिलता है, मेगन अपनी पसंद की चीजें खाना नहीं भूलती हैं। इनमें मैक्रोनी भी शामिल है।

 मेगन कभी-कभार रेड वाइन का भी सेवन करती हैं। खासकर, दोस्तों के साथ समर लंच करते समय रेड वाइन लेती हैं।

– इसके अलावा, वह बादाम की चटनी के साथ सेब खाना पसंद करती हैं। यह उनका पसंदीदा डिश है, जिसे मेगन खूब पसंद करती हैं।

-दोपहर के समय कॉफी के बदले ग्रीन जूस पीना पसंद करती हैं। यह जूस पालक, केल, नींबू, अदरक आदि चीजों को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसके अलावा, लंच में जापानी डिश Sashimi खाती हैं। इनमें कच्ची मछली और कच्चे रेड मीट खाती हैं। जापान में यह डिश बहुत फेमश है।

Back to top button