दिल्ली में आज शाम से हल्की बारिश हो सकती होने के असार…

दिल्ली में पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को दिल्ली का तापमान 46 डिग्री से पार पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़े भी झेलने पर रहे हैं, लेकिन अब दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली के कई इलाकों में आज शाम से हल्की बारिश हो सकती है।

गर्मी से मिली राहत?

IMD का अनुमान है कि अगले दो दिन बाद बूंदाबांदी होने पर गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है, लेकिन मंगलवार रात को कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद तीन दिन तक हल्की वर्षा हो सकती है। ऐसे में तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत  मिलेगी।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार शाम या बुधवार से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि शाम को कई इलाकों शाम को हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।

दिल्ली सहित उत्तर भारत में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मंगलवार और बुधवार को हिमाचल प्रदेश, बिहार, बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में बुधवार, जबकि उत्तराखंड, राजस्थान व मध्य प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में गरज, बिजली चमकने और तेज हवा या तूफान के साथ वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी बिजली चमकने और तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

Back to top button