जिंदगी बन सकती है नरक अगर पुरुष-स्त्री करते हैं ये काम

हमारे आस-पास हमे हर दिन काेर्इ-ना-काेर्इ एेसी खबर सुनने काे मिलती है जिसे सुनकर हमारे राेंगटे खड़े हाे जाते हैं। लेकिन कुछ बातें एेसी हाेती हैं जाे हमेशा के लिए राज बनकर रह जाती हैं। कुछ पुरुष आैर महिलाएं अक्सर अपनी बातें एक दुसरे से छिपाकर रखते हैं। वर्तमान में भले ही वाे अपनी बाताें काे छिपा लेते हैं लेकिन भविष्य में उनकी ये बातें सबके सामने आ जाती हैं। जिनके कारण बाद में उन्हें अपने परिवार वालाें के सामने अपमानित हाेना पड़ता है। लेकिन आज हम आपकाे बताने जा रहे हैं उन कामाें के बारे में जिन्हें अगर पुरुष आैर स्त्री करते हैं ताे उनकाे जीवन में हाेना पड़ता है बेहद शर्मिंदा। 

एक पुरुष-स्त्री द्वारा किया गया धाेखा या कपट उनके जीवन काे नष्ट कर सकता है। इसके पीछे भी एक तथ्य है। कौरवों ने पांडवों के साथ कई बार कपट किया था और अंत में पांडवों के हाथों सभी कौरव मारे गए। भगवान भी कपटी लोगों की मदद नहीं करते हैं। इसीलिए कपट से बचना चाहिए। कपट भी लंबे समय तक छिप नहीं सकता है। दूसरों को धोखा देना पाप है और इस पाप की सजा अवश्य मिलती है।

एक झूठ को छिपाने के लिए सौ झूठ और बोलने पड़ते हैं, फिर भी झूठ अधिक समय तक छिप नहीं सकता। महाभारत में कर्ण ने परशुराम से झूठ बोला था कि वह ब्राह्मण है। परशुराम में कर्ण को ब्राह्मण समझकर उसे सभी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का ज्ञान दिया, लेकिन एक दिन परशुराम को ये सच्चाई मालूम हो गई कि कर्ण ब्राह्मण नहीं है। इसके बाद परशुराम ने शाप दे दिया था कि कर्ण को जिस समय इन अस्त्र-शस्त्र की सबसे ज्यादा आवश्यकता होगी, उसी समय वह इन्हें चलाना भूल जाएगा। इसी शाप के कारण कर्ण महाभारत युद्ध में अर्जुन के सामने इन शक्तियों को भूल गया था और अर्जुन के बाण से मारा गया था। ठीक इसी तरह झूठ भी आपके जीवन काे बरबाद कर देता है। 

अगर काेर्इ किसी की हत्या कर देता है ताे इसकी सजा अवश्य मिलती है। शास्त्रों के अनुसार किसी की भी हत्या करना बहुत बड़ा पाप है। जिसके लिए उसे कभी क्षमा नहीं किया जा सकता है। हत्या कभी भी छिप नहीं सकती है। हमारे सामने इस संबंध में कई उदाहरण आते रहते हैं, जहां ये बात साबित हो जाती है कि कितनी भी पुख्ता योजना क्यों न हो, हत्या सामने आ ही जाती है। हत्या के दोषी को देर से सही पर सजा जरूर मिलती है। 

मेष राशि की सच्चाई जानकर उड़ जायगे होश, अगर आपकी राशि है तो पढ़ ले ये खबर

जो स्त्री-पुरुष अनैतिक संबंध बनाते हैं, वे इस काम को छिपाने की बहुत कोशिशें करते हैं। ये काम छिपता नहीं है, एक दिन सभी के सामने ये राज खुल ही जाता है। इस काम के कारण कई दूसरे गलत भी होने लगते हैं जो कि स्त्री और पुरुष, दोनों को ही बर्बाद कर देते हैं। इस संबंध में भी कई उदाहरण दिखाई देते रहते हैं। शास्त्रों में इसे महापाप माना गया है। 

अहंकारी व्यक्ति खुद को सज्जन बताने कितनी भी कोशिश करे, लेकिन उसका अहंकार सभी के सामने आ ही जाता है। अहंकार के कारण व्यक्ति पाप करने में भी सोचता नहीं है। इसी कारण अहंकारी व्यक्ति को भी पापी की श्रेणी में ही रखा जाता है। रावण और दुर्योधन अहंकार के कारण ही लगातार पाप करते रहे। अगर आप भी इन सब कामाें के भागदार हैं ताे ये काम छाेड़ दें नही ताे आने वाले समय में ये आपके जीवन काे नरक बना देगा। 

Back to top button