आइए जानते हैं अपनी राशि के अनुसार आप कौन से रत्न धारण कर सकते हैं…

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की शांति के लिए रत्नों को धारण किया जाता है। इन्हीं में से एक रत्न है नीलम, जिसे शनि ग्रह की शांति के लिए पहना जाता है। इस रत्न को धारण करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलता है। इसके अलावा, इस रत्न को धारण करने वाले जातक नौकरी और व्यवसाय में खूब तरक्की करते हैं। यह रत्न शनि दोषों से मुक्ति दिलाने में बेहद कारगर होता है। कहा जाता है यह रत्न रंक को भी राजा बना सकता है। हालांकि, इस रत्न को धारण करने से पूर्व किसी ज्योतिषी का परामर्श अवश्य लें। क्योंकि अगर रत्न आपके प्रतिकूल हुआ तो इसके नकारात्मक परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं अपनी राशि के अनुसार आप कौन से रत्न धारण कर सकते हैं।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को मूंगा रत्न पहनना चाहिए। क्योंकि इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को हीरा और ओपल रत्न धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी शुक्र है।

मिथुन राशि
बुध राशि के जातकों को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। चुकी मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को मोती धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी चंद्र ग्रह है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को माणिक्य रत्न पहनना चाहिए। इस राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है।

कन्या राशि 
इस राशि वालों के लिए पन्ना रत्न शुभ होता है। इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है।

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को हीरा या जरकन रत्न पहनना चाहिए। इस राशि का स्वामी शुक्र है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को मूंगा धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को पुखराज रत्न पहनना चाहिए। इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को नीलम रत्न को पहनना चाहिए। इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है।

कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को भी नीलम रत्न धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है।

मीन राशि 
मीन राशि के जातकों को पुखराज धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button