आइए जानते हैं बच्चे को कैसे तनाव मुक्त तरीके से सिखाएं अंग्रेजी बोलना…

 यूं तो स्कूल में पढ़ने वाले हर बच्चे के लिए उसके सभी विषय महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन बात जब अंग्रेजी भाषा की होती है तो कई बच्चे इसे बोलने में संकोच महसूस करते हैं। अगर आपको भी लगता है कि आपका बच्चा क्लास में अंग्रेजी बोलने में बाकी बच्चों से पीछे रह गया है तो ये कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने बच्चे की इस समस्या को दूर कर सकते हैं। ये टिप्स न सिर्फ बच्चे की स्पोकन इंग्लिश अच्छी करेंगे बल्कि आपके बच्चे के कमजोर होते आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चे को कैसे तनाव मुक्त तरीके से सिखाएं अंग्रेजी बोलना। 

बच्चे की स्पोकन इंग्लिश सुधारने के लिए अपनाएं ये टिप्स- 
– अपने बच्चे पर कभी भी अंग्रेजी बोलते समय लंबे उत्तर देने का दबाव न डालें। शुरूआत में अगर वो हां या ना में जवाब देना चाहता है, तब भी यह समझ लें कि वह ठीक दिशा में जा रहा है।
– अपने बच्चे से अंग्रेजी में बात करते समय उसे खुद को रिलैक्स दिखाएं। ताकि आपका बच्चा अंग्रेजी बोलते समय आपके हैप्पी मूड को फील कर सके। 
-आपका बच्चा जब इंग्लिश भाषा में कुछ बोल रहा हो तो उसे बीच में टोककर सही करने की गलती न करें। उसकी गलतियां को बाद में समझाने के लिए याद रखें। अगर आप बच्चे को बोलते समय बीच में टोक देंगे तो इसका असर उसकी फ्लुएंसी पर पडे़गा, जिससे उसका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। 
-बच्चे को अंग्रेजी भाषा के कुछ ऐसे शब्दों और वाक्यों को उपयोग करने के लिए कहें, जिनके बारे में वो पहले से जानता हों। 
-अंग्रेजी बोलने के अपने तरीके को मजेदार और छोटा रखें। लंबी बातें किसी भी भाषा में कही जा रही हों, व्यक्ति को बोर कर सकती हैं।  
– बच्चे को अंग्रेजी में ही अपने दैनिक काम और गतिविधियों को व्यक्त करने के लिए कहें।

Back to top button