आइए जानते हैं किचन से जुड़े कुछ हाइजीन के बारे में..

बारिश का मौसम ऐसा मौसम है जब घर और किचन की चाहे कितनी भी साफ सफाई कर लो गंदगी हो ही जाती है। बारिश के पानी और धूल मिट्टी के आने से किचन में गंदगी तो आती ही है साथ ही इस महीने में नमी होने के कारण किचन की सफाई करने पर भी साफ नहीं होते और सूखने में परेशानी होती है। ज्यादा गीलापन और नमी के चलते किचन में छोटे-छोटे भुनगे, मक्खी और कॉकरोच आने लगते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में साफ सफाई और किचन हाइजीन बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं किचन से जुड़े कुछ हाइजीन के बारे में बताएंगे जिससे मानसून में भी आपके किचन साफ सुथरा रहेंगे।

किचन में यूज होने वाले पोछा कपड़े

किचन में बर्तन से लेकर फर्श तक कई सारे पोंछने के कपड़े इस्तेमाल करते हैं। इससे साफ सफाई करना तो आसान है लेकिन बारिश के दिनों में इन कपड़ों को साफ करके सूखाना बहुत मुश्किल। ऐसे में किचन में कपड़े के बजाए वाइप्स का इस्तेमाल करें ताकि सफाई भी हो जाए और पोंछने के कपड़े साफ करने की परेशानी भी नहीं।

2. वाइपर का इस्तेमाल करें

बर्तन धोने के बाद सिंक के आस पास और स्लेब में पानी पानी हो जाता है जो बरसात में नमी के कारण सूखता नहीं है। इससे गंदगी और जर्मस फैलने का डर रहता है। ऐसे में आप इसे साफ करने के लिए कपड़े के बजाए छोटे वाइपर का यूज करें। ये स्लैबको सूखने में मदद करते हैं वो भी बिना कपड़ा भिगोए।

3. बर्तन धोने के साबुन को करें रिप्लेस

किचन में बर्तन धोने के लिए लोग डिशवाश बार का इस्तेमाल करते हैं। यह बाकी महीनों के लिए तो बढ़िया है लेकिन बारिश के मौसम में नमी के चलते ये गिले होते हैं और इससे बर्तन साफ होने के बजाए गंदे ज्यादा होते हैं और साबुन की खपत भी होती है इसलिए बर्तन धोने के लिए होममेड लिक्विड डिश वॉश का उपयोग करें।

4.सिंक के बगल में बर्तन रखने वाली टोकरी रखें

किचन में बर्तनों को साफ सुथरा और जल्दी सुखाने के लिए सिंक के बगल में एक जाली वाली टोकरी रखें। इसमें बर्तन धोने के बाद बर्तनों को रखने से बर्तनों मे मौजूद पानी बह जाएंगे और बर्तन जल्दी सुखेंगे।

ये रहे बारिश से जुड़े कुछ टिप्स जिसे अपनाकर मानसून में किचन हाइजीन बरकरार रख सकते हैं। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो, यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Back to top button