आइए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण से किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है….

साल का पहला चंद्र ग्रहण कल लगने जा रहा है। भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कल लगने वाला यह चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इन राशियों के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण से किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है….

तुला राशि

  • चंद्र ग्रहण के समय वाहन न चलाएं। 
  • सफलता के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र जप करना शुभ रहता है। आप इस समय में ऊॅं हं हनुमंते नम: का जप करें। 

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान मन को शांत रखने का प्रयास करें। 
  • ऊॅं शब्द का उच्चारण करते रहने से मन शांत रहेगा।
  • इस समय भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें और उनका ख्याल रखें।
  • आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करने से लाभ मिलेगा।
Back to top button