आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार घर में किन चीजों को रखना अशुभ माना जाता है…

चीनी वास्त शास्त्र फेंगशुई के अनुसार घर में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें रखना बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसी चीजें घर और उसके आसपास के वातावरण में नाकारात्मक उर्जा का संचार करती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें घर में रखने या लगाने से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियो का सामना करना परता है। आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार घर में किन चीजों को रखना अशुभ माना जाता है।

बंद घड़ी
फेंगशुई के अनुसार घर में कई चीजें ऐसी होती हैं जिसे हम नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इन चीजों का घर पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसी ही एक चीज है बंद पड़ी घड़ी। घर में कभी भी बंद घड़ी और खराब घड़ी नहीं रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार अगर घड़ी खराब हो गई है तो उसे जल्द ठीक करा लें वरना आप मुश्किलों में पड़ सकते हैं।
बोनसाई का पौधा
इसके अलावा, घर के अंदर कभी भी बोनसाई का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यह पौधा करियर और परिवार के सभी सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसा करने से यह करियर और बिजनेस को भी प्रभावित करता है।
बेड के सामने शीशा
फंगशुई के अनुसार, बेड के सामने कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। इससे पूरा कमरा तनाव से भरा हुआ दिखाई देता है और व्यक्ति को कभी सफलता नहीं मिलती है।