लेनोवो K8 प्लस की पहली सेल आज, ऐसे करें बुक

लेनोवो ने बुधवार को भारत में अपना डुअल कैमरा वाल फोन लेनोवो के8 प्लस लॉन्च किया था। इस फोन की पहली सेल आज फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से होने वाली है। बता दें कि यह भारत में मिलने वाला सबसे सस्ता डुअल कैमरा वाला फोन है।
Lenovo K8 Plus's first cell today, such a Book

लेनोवो के8 प्लस की खासियत

Lenovo K8 Plus के खासियत की बात करें तो इसमें कम कीमत में आपको डुअल कैमरा सेटअप और 4000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलती है। इसके अलावा कंपनी ने शाओमी एमआई ए1 की तरह इसमें स्टॉक एंड्रॉयड दिया है।

इस फोन में स्टॉक एंड्रॉयड के साथ म्यूजिक के लिए अलग से एक बटन दिया गया है जो कि फोन के बांयीं ओर है। वहीं इस बटन को देर तक दबाने से कैमरा, फ्लैशलाइट, एक ऐप या स्क्रीनशॉट को भी कस्टमाइज किया जा सकेगा। वहीं फोन के स्पीकर और हेडफोन ऑडियो को डॉल्बी एटमॉस ऐप से कंट्रोल कर सकेंगे।

लेनोवो के8 प्लस की स्पेसिफिकेशन और कीमत

​लेनोवो के8 प्लस में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। फोन में 3GB रैम, 32GB स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में मीडियाटेक का MTK हीलियो P25 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, स्टॉक एंड्रॉयड, फिंगरप्रिंट सेंसर है।

रोजाना 4 घंटे मोबाइल इस्तेमाल कर बिताते हैं भारतीय

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13MP और दूसरा  5MP का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसके साथ फ्लैश भी मिलेगा। फोन में 4000mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए लेनोवो के8 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होंगे। फोन की कीमत 10,999 रुपये है।

Back to top button