जानें दूध में भीगे खजूर खाने के फायदे…

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद बने रहना एक चुनौती बन चुका है। सही खानपान और सही दिनचर्या की मदद से ही इंसान स्वस्थ रह सकता है। खानपान की बात करें तो दूध को डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इस एक सुपरफूड की मदद से आपको सारे पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। आप अगर दूध में खजूर मिलाकर खाते हैं तो शरीर को ढेर सारे फायदे होते हैं। खजूर में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन बी6 होता है। जो दूध के साथ मिलकर जबरदस्त तरीके से फायदा करता है। 

कैसे खाएं खजूर और दूध
खजूर और दूध को मिलाकर खाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट दूध में तीन से चार खजूर को उबाल लें। फिर इसे ठंडा कर खाएं और दूथ पी लें। इससे आपको सारे जरूरी मिनरल्स और कैल्शियम मिल जाएंगे। वहीं शरीर की ये कमियां भी दूर हो जाएंगी।

शारीरिक कमजोरी होगी दूर
खजूर और दूध को मिलाकर सुबह खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। पोषक तत्वों से भरपूर खजूर और दूध मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और मसल्स की ग्रोथ करता है। खाली पेट इसको खाने से शरीर ताकतवर बनता है और मजबूती आती है। 

खून की कमी दूर होगी दूर
एनीमिया होने पर खजूर खाने से फायदा मिलता है। सुबह खाली पेट दूध में खजूर मिलाकर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है। साथ ही आयरन की कमी भी दूर होती है। 

गर्भवती महिलाओं को खाना चाहिए खजूर
गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में खजूर खाने से काफी सारे फायदे होते हैं। खजूर को दूध में भिगोकर खाने से गर्भ में पल रहे बच्चे को पोषण मिलता है। वहीं एनीमिया और हीमोग्लोबिन का स्तर भी सही बना रहता है। खजूर खाने से गर्भवती महिलाओं में ऑक्सीटोसिन की मात्रा बढ़ती है जिससे डिलीवरी के समय महिला को फायदा मिलता है। 

स्किन को भी होता है फायदा
स्किन को चमकदार और जवां बनाने के लिए लोग तमाम तरह के फूड्स और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट खजूर और दूध को खाते हैं तो ये आपकी स्किन को भी निखरा हुआ बनाता है। 

नींद ना आने की परेशानी को करे दूर
खजूर में मौजूद गुण नींद की कमी को दूर करता है। दूध में खजूर को उबालकर पिएं। ये आपकी नींद से जुड़ी समस्या को भी दूर कर देगा। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा और हार्ट की बीमारी नहीं घेरेगी।

Back to top button