जानें कब से शुरू होगा देश का सबसे बड़ा ऑटो इवेंट, पढ़े डिटेल

कोविड-19 महामारी की वजह से एक साल लेट हुआ ऑटो एक्सपो 2023 इसी महीने शुरू होने वाला है। आखिरी बार ये इवेंट 2020 में हुआ था। ये देश का सबसे बड़ा ऑटो इवेंट यानी ऑटो का मेला है। इसमें नए मॉडल के साथ कई अनोखे मॉडल भी नजर आते हैं। इस बार इवेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर ज्यादा फोकस देखने को मिल सकता है। ऐसे में आप भी इस इवेंट में शामिल होने वाले हैं, तब हम कुछ सवाल और उनके जवाब के जरिए इवेंट से जुड़ी जरूरी बातें बता रहे हैं। इसे जानने के बाद आपके लिए इस ऑटो मेला का सफर आसान हो जाएगा।

सवाल: इस बार का ऑटो एक्सपो 2023 कहां हो रहा है?
जवाब: 
इस बार का ऑटो एक्सपो 2023 दो अगग जगहों पर हो रहा है। ऑटो एक्सपो कम्पोनेंट दिल्ली के प्रगित मैदान पर होगा। वहीं, ऑटो एक्सपो मोटर शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा।

सवाल: ऑटो एक्सपो 2023 की तारीख क्या हैं?
जवाब: 
ऑटो एक्सपोर 2023 इवेंट वैसे तो 11 जनवरी से शुरू हो जाएगा, लेकिन 11 और 12 जनवरी मीडिया के लिए रिजर्व हैं। आम पब्लिक के लिए 13 से 18 जनवरी तक इसका आयोजन होगा।

सवाल: ऑटो एक्सपो द मोटर शो में क्या-क्या देखने को मिलेगा?
जवाब: 
इस इवेंट के दौरान कार, MUVs/SUVs, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, स्पेशल व्हीकल, कॉन्सेप्ट व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल (ट्रक और बसें), विंटेज कार, सुपर कार और बाइक, टायर और ट्यूब , ऑयल कंपनियां, ऑटोमोटिव डिजाइन और टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल कंपनियों, इंजीनियरिंग और आईटी ऑटोमोटिव कंपनियां, ऑटो बीमा कंपनियां, मीडिया और ऑटो प्रकाशन शामिल होंगे।

सवाल: ऑटो इवेंट की डेली टाइमिंग क्या रहेगी?
जवाब:
 इवेंट 13 से 18 जनवरी तक होगा। इसमें 13 जनवरी को बिजनेस घंटे सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक रहेंगे। वहीं, 14 तारीख से आम पब्लिक के लिए इसकी टाइमिंग सुबह 11 से रात 8 बजे तक रहेगी। एंट्री शाम 7 बजे बंद की जाएगी। वहीं, हॉल को आधा घंटे पहले खाली किया जाएगा।

सवाल: इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट लिमिटेड (IEML) से निकटतम मेट्रो स्टेशन कौन सा है?
जवाब: 
यदि आप इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट लिमिटेड यानी ऑटो एक्सपो मोटर शो में आ रहे हैं तब इसका निकटतम मेट्रो स्टेशन नॉलेज पार्क 2, ग्रेटर नोएडा रहेगा। यहां से आप 5 मिटन की वॉक करके IEML पहुंच जाएंगे।

सवाल: अलग-अलग जगह से IEML की दूरी कितनी है?
जवाब: 
आप दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा जैसी अलग-अलग लोकेशन से आसानी से IEML पहुंच सकते हैं। जैसे, IGI एयरपोर्ट से इसकी दूरी 51km, प्रगित मैदान से दूरी 40km, नोएडा सेक्टर 18 से दूरी 28km, इंद्रपुरम शिप्रा मॉल से दूरी 40km, रोहिणी सेक्टर से दूरी 62km, फरीदाबाद-नीलम चौक से दूरी 47km, गुडगांव-IFFCO चौके से दूरी 60km, न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन से दूरी 41km, ISBT-आनंद विहार से दूरी 37km और ISBT-कश्मीरी गेट से दूरी 44km है।

सवाल: IEML वेन्यू कितना बड़ा है? यहां पर एंट्री के लिए कितने गेट हैं?
जवाब: 
IEML वेन्यू में कुल 14 एग्जीबिशन हॉल हैं। इसमें आउटडोर एरिया के साथ एक्टिविटीज, फूड और बेव्रिजिज शामिल हैं। इसमें विजिटर्स के लिए कुल 3 एंट्री गेट्स हैं। वहीं, बाहर निकलने के लिए भी 3 गेट दिए हैं।

सवाल: क्या इवेंट की लोकेशन पर टैक्सी और ऑटो उपलब्ध होंगे?
जवाब:
 हां, यहां पर टैक्सी और ऑटो स्टैंड बने हुए हैं। यहां से विजिटर्स आसानी से दूसरी जगह के लिए ट्रैवल कर सकते हैं।

सवाल: क्या ऑटो एक्सपो द मोटर शो के लिए कोई एंट्री टिकट होगा?
जवाब: 
इस इवेंट में शामिल होने के लिए आपको टिकट की जरूरी होगी। एक टिकट पर सिर्फ एक व्यक्ति को ही एंट्री मिलती है। 5 साल से कम उम्र वाले बच्चों का एंट्री टिकट नहीं लगता। साथ ही, व्हीलचेयर वाले व्यक्तियों और उनके एक सहायक के लिए भी एंट्री फ्री होगी।

सवाल: इस इवेंट के टिक कहां से खरीद सकते हैं?
जवाब:
 इस इवेंट के टिकट बुक माय शो पर जाकर खरीदा जा सकता है। इसके लिए आप https://in.bookmyshow.com/events/auto-expo-the-motor-show-2023/ET00343313 लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Back to top button