कानपुर में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या

कानपुर। ताबड़तोड़ हत्याओं से पूरब का मैनचेस्टर कानपुर दहल गया है। परमट में दिनदहाड़े आज अधिवक्ता सुनील शर्मा की हत्या कर दी गई। कानपुर में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या

परमट में वकील सुनील शर्मा की डबल बैरल गन से हत्या की गई है। इस मामले में एक वकील के साथ उनकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस हत्या में प्रयुक्त डबल बैरल गन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। परमट में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। कई थाना की फोर्स मौके पर है। यहां पर पुलिस की टीम जांच में जुट गई है जबकि घटनास्थल पर काफी भीड़ जुटी है। 

Back to top button