गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली…

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। कनाडा में बैठे गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया के जरिये इसकी जिम्मेदारी लेते हुए बताया यह मर्डर जितेंद्र गोगी की हत्या का बदला है। 

जानकारी के अनुसार, टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में आज सुबह कथित तौर पर उसके विरोधी गैंग के गुर्गों ने सुए जैसे नुकीले हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। टिल्लू पर रोहिणी कोर्ट रूम के अंदर जितेंद्र गोगी की हत्या कराने का आरोप था। माना जा रहा है कि टिल्लू की हत्या के बाद दिल्ली और जेलों के अंदर गैंगवॉर और तेज होने की उम्मीद है।

गोल्डी बरार ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ”हां जी सत श्री अकाल जी, राम-राम सारे भाइयों को। आज जो दिल्ली की तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर हुआ है वो हमारे भाई  योगेश टुंडा और दीपक तीतर ने किया है। गोगी भाई मान के नुकसान में टिल्लू ने जिम्मेदारी ली थी और ये शुरू से हमारे भाइयों का दुश्मन था। आज गोगी मान ग्रुप आले भाइयों ने बड़े भाई गोगी का बदला लेकर सारे भाइयों का सिर ऊंचा कर दिया… और भी जो कुत्ते जिंदा रह गए हैं उनका भी नंबर जल्दी आएगा। जिस किसी का भी हाथ है हमारे किसी भाई के नुकसान में उसे भी कुत्ते की मौत मारेंगे।” 

Back to top button